11 सितंबर 2025 - 16:16
यमन ने बदले का ऐलान किया, इस्राईल के बर्बर हमले में हुई 35 लोगों की मौत 

हमलों में राजधानी के एक ऐसे स्टेशन को भी निशाना बनाया गया जो अस्पतालों को ईंधन सप्लाई करता है। 

अवैध राष्ट्र इस्राईल ने फिलिस्तीन के समर्थन में सैन्य अभियान चलाने वाले यमन पर एक बार फिर बर्बर हमले करते हुए कम से कम 35 लोगों की हत्या कर दी है। यमन हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि हमलों में कम से कम 35 लोगों की मौत हुई और 118 अन्य घायल हुए।  जानकारों की मानें तो ये आंकड़ा और बढ़ सकता है। अल-मसीरह चैनल के मुताबिक, यह हमला सनआ के एकदम बीच में मौजूद एक सैन्य मुख्यालय पर हुआ, जिसमें कई लोग मारे गए और घायल हुए। हालांकि सटीक आंकड़े नहीं बताए गए हैं। चैनल ने कहा कि आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। 

यमन पेट्रोलियम कंपनी के प्रवक्ता इस्साम अल-मुतवक्किल ने अल-मसीरह को बताया कि हमलों में राजधानी के एक ऐसे स्टेशन को भी निशाना बनाया गया जो अस्पतालों को ईंधन सप्लाई करता है। 

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha